उत्तराखंड

उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ चुनाव रविंद्र सिंह राणा बने प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अंकित जोशी महामंत्री

पुरोला  – उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में रविंद्र सिंह राणा प्रदेश अध्यक्ष तथा डॉ. अंकित जोशी प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए। पहली बार प्रदेशभर के शिक्षकों ने प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से अपने प्रांतीय नेतृत्व का चुनाव किया, जिससे चुनाव को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
घोषित परिणामों के अनुसार डॉ. भुवन चंद्र जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष (पुरुष), सपना तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला), पंकज कुमार ध्यानी संयुक्त मंत्री तथा डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान के बाद मतगणना पूरी होने पर देर शाम परिणाम घोषित किए गए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में मतदान कर संगठन के नए नेतृत्व का चयन किया।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। वहीं महामंत्री डॉ. अंकित जोशी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन में सभी को साथ लेकर चलने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेशभर से शिक्षकों ने नव निर्वाचित टीम को बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!