उत्तराखंड

जंगल में आग बुझाने गया टौंस वन प्रभाग पुरोला के फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरने पर हुई मौत

पुरोला – टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के जंगल में लगी आग को बुझाने गये एक वनकर्मी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। वनकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

टौंस वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत सोहन सिंह रावत जो ठड़ूग बीट में तैनात थे, ३ लीसा  श्रमिकों के साथ बुधवार रात जंगल में लगी आग को बुझाने गए थे । पहाड़ी से अचानक पैर फिसलने से काफी गहराई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुरोला रेंज अधिकारी अमिता चौहान ने बताया की मृतक वनकर्मी तीन अन्य कर्मियों के साथ वनाग्नि को बुझाने के लिए गये थे, लेकिन देर रात को लगभग साढ़े आठ बजे के करीब उक्त वनकर्मी आग बुझाते समय पहाड़ी से पैर फिसल  गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेंज अधिकारी ने बताया कि उक्त वनकर्मी कुछ समय पूर्व ही कोठीगढ़ से पुरोला रेंज में ट्रांसफर होकर आया था, अभी दो सप्ताह भी नही हुआ की अचानक हादसा हो गया। वनकर्मी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । वनकर्मी की मौत पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!