उत्तराखंड

अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा जनता से ज्यादा नेता पहुंचे पुरोला

लोकतंत्र बचाने की मुहिम में नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय, आम जनता की कम भागीदारी पर उठे सवाल

पुरोला – ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में आम जनता की अपेक्षा नेताओं की मौजूदगी अधिक दिखाई दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, हिमानी प्राधिकरण के सदस्य प्यारे लाल, अमित चंद्र शाह, रामचंद्र पंवार समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे।

हालांकि लोकतंत्र बचाने के इस आयोजन में आम जनता की भागीदारी अपेक्षाकृत कम नजर आई। नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में लगभग छह दर्जन से भी कम लोगों की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर पुरोला में लोकतंत्र को बचाने की जरूरत किन परिस्थितियों में महसूस की जा रही है? जिस कार्यक्रम का नारा अराजकता हटाकर लोकतंत्र बचाने का था, उसमें आम लोगों की सीमित भागीदारी क्या संदेश दे रही है?

पुरोला की सियासत में इस कार्यक्रम की तस्वीर कई सवाल छोड़ गई। लोकतंत्र की मजबूती केवल नेताओं की मौजूदगी से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी और उसकी आवाज से तय होती है।

अब सवाल यही है कि पुरोला में लोकतंत्र बचाने की इस मुहिम में जनता की भागीदारी कब और कितनी बढ़ेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!