उत्तराखंड

उत्तरकाशी में तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बड़कोट, डुंडा और पुरोला से हुए स्थानांतरण

उत्तरकाशी –  जनपद उत्तरकाशी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद जिले की तीन तहसीलों में तैनात अधिकारियों को अन्य जनपदों में भेजा गया है।

स्थानांतरण के तहत बड़कोट में तैनात पीसीएस अधिकारी बृजेश तिवारी को टिहरी, डुंडा में तैनात देवानंद शर्मा को पौड़ी तथा पुरोला में तैनात मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून स्थानांतरित किया गया है।

तीनों अधिकारियों के स्थानांतरण से उत्तरकाशी जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा। बड़कोट, डुंडा और पुरोला में नई तैनाती के बाद तहसील स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!