उत्तराखंड

नौगांव में उत्तराखंड न्याय यात्रा और हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम

अंकिता भंडारी को न्याय, महिला सुरक्षा, रोजगार और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के खिलाफ उठाई आवाज 

नौगांव (उत्तरकाशी) – पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव में कांग्रेस की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनता को एकजुट करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, महिलाओं की सुरक्षा, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, युवाओं के लिए रोजगार, पेयजल संकट तथा जर्जर सड़कों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता इन समस्याओं से जूझ रही है और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

न्याय यात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस नेता सचिन कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पूर्व प्रदेश सचिव कृपाल सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी यमुना घाटी दिनेश चौहान, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष संदीप डोभाल, नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन पवार, पुरोला ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, मोरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रागड़, बड़कोट ब्लॉक अध्यक्ष पवन पवार, ब्लॉक प्रमुख पुरोला लोकेंद्र सिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इसके अलावा रणवीर सिंह रावत, हरिमोह जुवांठा, हरिमोहन सिंह नेगी, सोहन बहुगुणा, वासुदेव प्रसाद, ललिता भंडारी, प्रकाश चंद्र, अनुज रावत, राजुली बत्रा, दीवान सिंह असवाल, रामप्रसाद सोमवाल, मोहन प्रसाद सिलवाल, आनंद परमार, राजपाल सिंह रावत, रामलाल विश्वकर्मा, रमेश कुमार, शशि रावत, अमिता काला, महेंद्र सिंह पवार, हरि सिंह इंदवाण, विनोद लाल, पप्पू लाल, कपिल सहित यमुना घाटी के अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देवभूमि के स्वाभिमान, जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!